फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईएम नगरी में गरजे अतिथि अध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री की नगरी में गरजे अतिथि अध्यापक
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। हरियाणा अतिथि अध्यापक शनिवार को शिक्षा मंत्री की नगरी में गरजे। इस दौरान ने उन्होंने शहर के बाजारों में प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर उन्होंने शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के नाम तहसीलदार मुखत्यार सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस मौके तहसीलदार ने अतिथि अध्यापकों को आश्वासन दिया कि शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा जब भी महेंद्रगढ़ आएंगे, उनसे निवेदन कर उनके प्रतिनिधि मंडल को बुलाकर बातचीत करवा दी जाएगी। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ प्रदेश सचिव धर्मपाल शर्मा एवं आप के लोकसभा क्षेत्र के संयोजक सेवानिवृत्त जनरल रणबीर सिंह ने भी अपने संगठन की ओर से समर्थन दिया। इस दौरान सुरक्षा के इंतजामात किए हुए थे। शिक्षामंत्री के आवास वाले मार्ग पर पुलिस ने बेरिकेट्स लगाए हुए थे।
शनिवार को दोपहर 12 बजे महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और भिवानी जिले के 200 अतिथि अध्यापकों ने मीटिंग कर विचार विमर्श किया और रणनीति बनाई। इसके बाद वे प्रदर्शन करते हुए शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा का घेराव करने के लिए हो गए। देवीलाल पार्क के पास पुलिस फोर्स ने उनको आगे जाने से रोक लिया। उन्हें वहीं तहसीलदार मुखत्यार सिंह को ज्ञापन सौंपना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जितेंद्र कलकल ने कहा कि सरकार गेस्ट टीचरों की मांगों को बेवजह लटका रही है। गेस्ट शोषण के कारण ही सड़कों पर बैठे हुए हैं। शिक्षामंत्री ने सोच समझकर ही गेस्ट टीचरों से जंतर मंतर पर वायदा किया था। शिक्षामंत्री ने अनेक कानून बनवाकर इस प्रदेश की जनता का भला किया है। एक बार फिर गेस्ट टीचरों का भला करें। प्रदेश प्रवक्ता सतीश यादव ने कहा कि जब तक सरकार गेस्ट टीचरों की मांगों को पूरा नहीं करती, समर्थन जारी रहेगा। प्रदेश सचिव शैलेंद्र ने कहा कि मजबूरीवश गेस्ट टीचर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार जब तक गेस्ट टीचरों को नियमित करती है समान काम समान वेतन लागू किया जाए। मंडल प्रभारी हितेश कुमार ने प्रशासन को चेतावनी दी कि सरकार धमकी देने की बजाय बैठने की व्यवस्था करे। मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा ने किया। प्रशासन ने शिक्षामंत्री के निवास से पहले ही गली में रोक दिया। इस दौरान संगठन सचिव शमशेर सिंह, मेवात प्रधान अनीता चौधरी, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्रकलां, सुरेंद्र कमानियां, काजोल, अनु, ईश्वर शर्मा, रमेश गिल, यशपाल कासनी, जोगेंद्र गोदारा, कृष्ण कुमार, विरेंद्र, जेपी शास्त्री, बिजेंद्र सिंह व दीपक भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें