151 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
फोटो नंबर सात
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। स्थानीय सैन चौक पर स्थित बगीची वाले शिव मंदिर में 17 सितंबर तक श्रीमद्भागवत कथा और ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जाएगा। भागवत कथा से पूर्व हरे कृष्णा परिवार ने रविवार को शिव मंदिर से लेकर नगर परिषद तक एक कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ नगर परिषद की चेयरपर्सन भारती सैनी ने किया। कलश यात्रा में 151 महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा महावीर चौक व महावीर मार्ग के मुख्य मार्गों से होती हुई कथा स्थल पर पहुंची। इस मौके पर महाराज श्री साईंराम ने श्रीमद्भागवत कथा के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर मुख्य यजमान सुदर्शन बंसल, सीताराम सर्राफ, पवन सैनी पार्षद, भगत सिंह सैनी, शंकर लाल भार्गव, मुखराम मिस्त्री, दिवान, अमित सैनी, पवन सोनी व घनश्याम दास सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद थे।