अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति 22 अक्टूबर को नांगल चौधरी व नारनौल में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए विद्यार्थी 10 अगस्त से 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन जमा करवाने होंगे।
समिति के प्रधान दलीप कुमार, सत्यपाल प्रचार मंत्री ने बताया कि स्पर्धा में कक्षा चार से बीए की पढ़ाई कर रहे निजी एवं विभागीय संस्थाओं के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा ओएमआर सीट पर ऑफ लाइन ली जाएगी। प्रश्न पत्र में 100 सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें 50 डॉ. भीमराव अंबेडकर व उनके योगदान संबंधित होंगे। 50 प्रश्न सामान्य अंग्रेजी, हिंदी, विज्ञान, मानसिक क्षमता से जुड़े होंगे। पेपर हल करने के लिए परीक्षार्थियों को दो घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा परिणाम 15 नवंबर को घोषित कर दिया जाएगा। सूची में शामिल मेधावी विद्यार्थियों को 26 नवंबर को निर्धारित पुरस्कार वितरण करेंगे।