फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ 20 मिनट बारिश से ही सड़कें हुई जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
सिर्फ 20 मिनट बारिश से ही सड़कें हुई जलमग्न
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। उमस और गर्मी के बाद मंगलवार शाम को बारिश होने से जहां लोगों को राहत मिली वहीं जलभराव से लोगों को परेशानी हुई। विश्वकर्मा चौक पर घुटनों से भी ऊपर तक पानी भर जाने से दुपहिया वाहन बीच रास्ते ही बंद हो रहे थे। बारिश खरीफ की फसल के लिए फायदेमंद होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। दिन भर उमस भरी गर्मी के बाद शाम 4.30 से 4.50 बजे तक बारिश हुई।
बारिश के कारण रेलवे स्टेशन परिसर में पानी जमा होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। गंगा देवी नेत्र चिकित्सालय रोड पर घुटनों तक पानी भरने से राहगीरों को परेशानी हुई। इसके अलावा रतन कॉम्पलेक्स, मोहल्ला महायचान सहित अनेकों स्थानों पर जल भराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को होगा फायदा
कृषि विभाग के एसडीओ अजय सिंह यादव ने बताया कि क्षेत्र में हो रही बारिश कपास और बाजरे की फसल के लिए काफी लाभदायक है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि कपास के खेतों में पानी जमा नहीं रहने देना चाहिए। अगर खेत में पानी जमा रहेगा तो पौधा मर जाएगा। इसके अलावा इस समय कपास के खेत में यूरिया का छिड़काव अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें