अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। गांव खातोदड़ा में शुक्रवार देर सायं को कन्या जन्म पर कुआं पूजन आयोजित किया गया। इस मौके पर जिला बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन मंजू कौशिक ने कुआं पूजन करने वाले परिवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मंजु कौशिक ने कहा कि धीरे-धीरे कन्या के प्रति समाज की बदलती धारणा से लिंगानुपात के अंतर को कम किए जाने में बहुत बड़ी सहायता मिली है। कन्या के जन्म पर ग्रामीणों संग प्रीतिभोज कर लड़के के जन्म की तरह खुशियों का आयोजन किया गया।
गांव खातोदड़ा में आठ जुलाई को सुनीता पत्नी विनोद ने कन्या को जन्म दिया। नवजात कन्या के दादा बाबूलाल, अभय सिंह, दादी कृष्णा व सुनीता, ताऊ जगदीश, सुरेश, संदीप, ताई अनीता, ममता व सरपंच महेंद्र सिंह ने ग्रामीणों व परिजनों के साथ सामूहिक भोज कर किया। इस मौके पर जगबीर खातोदिया ने भी विशेषकर ग्रामीणों का आहवान किया कि नारी का सम्मान किया जाना समय की बड़ी मांग है।
इस अवसर पर छाजुराम यादव, संत कुमार, वीरेंद्र, मास्टर सुरेंद्र, सुबेदार सतवीर खायरा, रजनीश ठेकेदार, सुनील, सहीराम, पूर्व सरपंच दीपचंद सहित अन्य गणमान्य लोगों ने कन्या को आशीर्वाद देकर परिवार को कन्या का सम्मान करने बधाई दी।