सीएल के दो विद्यार्थियों ने पाई सफलता
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। आईसीएआई ने हाल ही में घोषित सीए/सीपीटी के परीक्षा परिणाम में सीएल स्कूल नारनौल के दो विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। प्राचार्य भारत भूषण यादव ने बताया कि स्कूल की छात्रा रोमांशी अग्रवाल और नीरज यादव ने सीपीटी की परीक्षा पास की है। इसमें रोमांशी ने 172 अंक और नीरज ने 145 अंक प्राप्त किए है। प्रिंसिपल ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आज आधुनिक युग में डॉक्टर, इंजीनियर की तरह सीए का भी महत्व है। संस्था के प्रबंध निदेशक डॉ. अमित गुप्ता और निदेशिका एडवोकेट सुखवर्षा गुप्ता ने विद्यार्थियों को परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उप प्राचार्य रवींद्र यादव, दीनदयाल, विनोद वर्मा, होशियार सिंह शास्त्री, अजेंद्र सिंह, नवीन कुमार, भावना गर्ग, लता सैनी आदि स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।