फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के जलस्तर में सुधार हुआ : उपायुक्त

Thu, 03 Jul 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 17गांव बड़कोदा में जल जीवन मिशन तथा जल शक्ति अभियान के तहत निरीक्षण करती केंद्रीय टीम।स्
विज्ञापन
नारनौल। जलशक्ति और जल जीवन मिशन जल संसाधनों के प्रबंधन और सभी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इन कार्यक्रमों से जिला महेंद्रगढ़ में जल स्तर में ऐतिहासिक सुधार हुआ है। यह बातें उपायुक्त वीरवार को लघु सचिवालय में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से आई टीम और अधिकारियों की बैठक में कही।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि जलशक्ति मंत्रालय का गठन मई 2019 में किया गया था। उन्होंने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में सिंचाई विभाग तथा मिकाडा की ओर से जल संचयन के लिए 30 परियोजनाएं मंजूर हुई थी। जिला में पेयजल की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिवर्ष 12000 से अधिक नमूने लिए जाते हैं।
उन्होंने बताया कि जल शक्ति अभियान के तहत जिले में 1.25 लाख पौधे लगेंगे। बारिश के बाद यह टीम दोबारा से अक्तूबर में जिला का दौरा करेगी, जिसमें इन कार्यों की समीक्षा होगी।
विज्ञापन

इस दौरान मिकाडा के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सुनीत राठी ने मिकाडा को 160 रिचार्ज बोरवेल लगाने का लक्ष्य दिया गया है। आगामी एक सप्ताह में 40 से 45 रिचार्ज बोरवेल पूरे कर लिए जाएंगे। शेष का कार्य भी निर्धारित सीमा में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें