फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में 3143 एकड़ भूमि पर बनेगें 12 सेक्टर, एचएसवीपी ने की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
फोटो 21नारनौल के सेक्टर एक से गुजरती सड़क।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर के विस्तार को लेकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने नए सेक्टर विकसित करने की योजना तैयार की है। इसके तहत राजस्व विभाग को विभिन्न गांवों की 3143 एकड़ भूमि की मांग संबंधी प्रस्ताव भेजे गए हैं। प्रस्तावों में आवासीय, व्यावसायिक और ओपन स्पेस विकसित करने की योजना शामिल है।
विज्ञापन

प्रस्तावों के अनुसार, सेक्टर-11 नारनौल और रसूलपुर क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इसके लिए 518 एकड़ भूमि मांगी गई है। इसमें 258 एकड़ में आवासीय सेक्टर और 260 एकड़ में ओपन स्पेस बनाया जाएगा। वहीं, सेक्टर-4 नांगतिहाड़ी, नसीबपुर और नूनी-अव्वल गांवों की जमीन पर प्रस्तावित है जिसके लिए 543 एकड़ भूमि की मांग रखी गई है।
इसी प्रकार, सेक्टर-2 और सेक्टर-3 को किरारोद अफगान क्षेत्र में विकसित करने की योजना है। सेक्टर-2 के लिए 303 एकड़ व सेक्टर-3 के लिए 245 एकड़ भूमि मांगी गई है। साथ ही, सेक्टर-5 नसीबपुर और नूनी-अव्वल में विकसित होगा जिसके लिए 256 एकड़ भूमि प्रस्तावित है।
विज्ञापन

सेक्टर-6 मीरपुर, नसीबपुर और नूनी-अव्वल क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इसके लिए 372 एकड़ भूमि की मांग की गई है। वहीं सेक्टर-8 नारनौल क्षेत्र में प्रस्तावित है जिसके लिए 338 एकड़ भूमि मांगी गई है।
कमर्शियल परियोजनाओं के तहत सेक्टर-9 और सेक्टर 10ए नारनौल क्षेत्र में विकसित किए जाएंगे। सेक्टर 9 के लिए 260 एकड़ और सेक्टर 10ए के लिए 160 एकड़ भूमि मांगी गई है। अधिकारियों के अनुसार, इन क्षेत्रों में आधुनिक व्यावसायिक सुविधाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा।
पोर्टल पर जमीन बेचने की करनी होगी पेशकश
यह जमीन किसानों की मर्जी से खरीदी जाएगी। इसके लिए भूमालिकों को ई-भूमि पोर्टल पर अपनी जमीन बेचने की पेशकश करनी होगी। प्रदेश सरकार को जमीन और भू-स्वामी की ओर से पेशकश किए गए रेट पसंद आएंगे तो इसे खरीद लिया जाएगा। विभिन्न मामलों में जमीन का मोलभाव करना भी संभव हो सकेगा।


शहर में फिलहाल एक ही सेक्टर
नारनौल में अभी एक ही सेक्टर है जिसमें भी मुलभूत सुविधाओं को लेकर सेक्टरवासी प्रशासन व मंत्रियों के सामने कई बार मांग रख चुके हैं। सेक्टर एक की 1999 में घोषणा हुई थी जिसके बाद 2000 में प्लॉट आवंटन हुए थे। इस सेक्टर में 2700 प्लाट है।




वर्जन:

नारनौल में 12 सेक्टर बनाने प्रस्तावित है। इसको लेकर किसान ई-भूमि पोर्टल पर अपनी जमीन बेचने की पेशकश कर सकते हैं। यह जमीन किसानों की मर्जी से खरीदी जाएगी। -दीपक, ईओ, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें