फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में 12 एमएम हुई बारिश, तापमान गिरा

Thu, 08 Aug 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-31नारनौल में बुधवार सुबह हुई बरसात के बीच गुजरते वाहन व लोग। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में हल्की बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विशेषज्ञ बताया कि जुलाई महीने में मानसून कमजोर और सुस्त बना रहा, जबकि अगस्त की शुरुआत से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून में बदलाव हो रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को नारनौल में 12 एमएम बारिश दर्ज की गई। दिनभर बादलवाही होने से तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। नारनौल में रात्रि तापमान 26 व दिन का 29.0 दर्ज किया गया। इसके अलावा महेंद्रगढ़ में भी अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से कम ही रहा। महेंद्रगढ़ में न्यूनतम 26.1 और अधिकतम 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला महेंद्रगढ़ में दिन के सामान्य तापमान से 4.0 डिग्री सेल्सियस नीचे बने हुए हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि पिछले तीन चार दिनों से एक बार फिर बंगाल की खाड़ी से लगातार मानसूनी नमीं वाली हवा चलने से संपूर्ण इलाके पर लगातार बादलों की आवाजाही बनी हुई है।

बारिश होने से पतंगबाजी दोपहर बाद हुई शुरू
नारनौल क्षेत्र में सुबह से हल्की से मध्यम बारिश होने से पतंगबाजी करने वाले युवाओं को मायूस कर दिया। हालांकि दोपहर बाद बारिश का दौर थोड़ा धीमा हो गया। इसकी वजह से युवाओं ने जमकर पतंगबाजी की। इस बीच कई बार मौसम ने करवट मारी, लेकिन इस बीच युवाओं में जोश कम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें