फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार से अतिक्रमण हटाने के लिए संयुक्त बैठक का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। नगर पालिका कनीना द्वारा बाजारों से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने से पूर्व मंगलवार को संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नपा चेयरमैन सतीश जेलदार, वाइस चेयरमैन अशोक ठेकेदार सहित नपा पार्षदों और दुकानदारों ने हिस्सा लिया। बैठक में हाजिर नगरपालिका के जेई सौहार्द कुमार ने दुकानदारों से कहा कि वे अतिक्रमण हटाने में सहयोग करें। इस मुद्दे पर विभिन्न प्रकार के विचार सामने आए।
नगरपालिका चेयरमैन सतीश जेलदार ने कहा कि बाजार से अतिक्रमण हटाने के लिए सोमवार को बाजार में मुनादी करवाकर दुकानदारों को सीमित दायरे में रखने की हिदायत देते हुए बैठक में हिस्सा लेने को कहा था। चेयरमैन सतीश जेलदार ने बताया कि अटेली मोड़ से लेकर बस स्टैंड एवं रेवाड़ी रोड तथा मंडी टी-प्वाइंट से लेकर अनाज मंडी गेट तक मार्ग खाली करवाया जाएगा। इस मार्ग पर दुकानदारों एवं वाहन चालकों द्वारा अतिक्रमण किया जाता है जिससे रास्ता संकरा हो जाता है। राहगीरों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

बैठक में गंदे पानी के नाले के लिए बनाए गए नाले को हदबंधी मानते हुए फल-फ्रूट की रेहड़ी लगाने वाले एवं दुकानदारों को सामान इस हद के अंदर रखने को कहा। उन्होंने कहा कि बैठक में कुछ लोगों ने दुकानदारों को बरगलाने की कोशिश की लेकिन चेयरमैन की अपील पर अंत में दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाने के लिए सहमति दे दी। सिटी पुलिस थाने के सामने कुछ जगह को खाली करवा कर पार्किंग के लिए इस्तेमाल करने की योजना तैयार की। उन्होंने कहा कि जल्द ही ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल की सहायता से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में नगर पार्षद राजेंद्र सिंह, मा. दलीप सिंह, कमल यादव, मनोनीत पार्षद नरेश शर्मा, मोहन सिंह, गजराज, सुरेंद्र सिंह, अधिवक्ता पंकज यादव, सत्यनारायण यादव, मुकेश रोकी, सुनील कुमार, गोपीराम, प्रधान जगदीश यादव, लेखराम, बिट्टू राव, सुरेंद्र शर्मा, गजराज सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें