फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य मार्गो नारेबाजी करते हुए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की रैलियों में नहीं जाएंगी आंगनबाड़ी वर्कर्स
विज्ञापन

-मांगों को लेकर शहर में प्रदर्शन कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन ने लिया निर्णय

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। एआईयूटीयूसी और हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच से संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन हरियाणा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने मांगों को लेकर रविवार को शहर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पूर्व पुलवामा में शहीद हुए जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।
तत्पश्चात शहर के मुख्य मार्ग बस स्टैंड रोड़, आईटीआई रोड, बालाजी चौक, सब्जी मंडी रोड, ब्रह्मचारी रोड़ होते हुए शिक्षामंत्री को ज्ञापन देने के पहुंचे। देवीलाल पार्क के पास पुलिस ने बेरिकेड लगाकर कार्यकर्ताओं को रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। शिक्षामंत्री की अनुपस्थिति में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधीर दीवान को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रधान कृष्णा देवी ने किया।
विज्ञापन

जिला सचिव स्वीटी देवी और उपाध्यक्ष संतोष ढिल्लो ने कहा कि वे दो बार यहां आ चुकी लेकिन एक बार भी मंत्री उनसे नहीं मिले। जब चुनाव होता है तो मंत्री घर-घर वोट मांगने के लिए आते हैं। अब 24 फरवरी को सीएम मनोहरलाल की रैली है तो उनके पास रैली में आने के लिए फोन आ जाएगा। कर्मचारी नेताओं ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि रैली में कोई भी आंगनबाड़ी वर्कर न जाए।
विज्ञापन


ज्ञापन में शामिल प्रमुख मांग
-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियमित सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिले
-वर्कर और हेल्पर का न्यूनतम वेतन 21000 रुपये प्रतिमास हो
-एक मार्च, 2018 को सरकार के साथ हुए समझौते को अविलंब लागू करें
-दस वर्ष से अधिक सेवा करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को कुशल श्रमिक का दर्जा मिले
-दस वर्ष से कम की सेवा वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को अर्द्ध कुशल श्रमिक का दर्जा मिले
-मानदेय की जगह वेतन देने, वेतन को थोक मूल्य सूचकांक से जोड़ने, विभागीय प्रमोशन लागू करने, गर्मी-सर्दी की छुट्टियों का प्रावधान करने आदि।

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर मंच के महासचिव मास्टर सुबे सिंह एआइयूटीयूसी के जिला सचिव कामरेड सुभाष चंद, सचिव सावित्री देवी, कनीना खंड प्रधान माया, सचिव संतोष ढिल्लो, खंड प्रधान सविता, शहर प्रधान रोशनी देवी, नारनौल शहर प्रधान मुनेश, ग्रामीण प्रधान बिमला यादव, नांगल चौधरी खंड प्रधान बिमला देवी, सचिव सुविधा देवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें