फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडी प्रकरण में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने गर्ग को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटने का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन गर्ग के सीडी प्रकरण पर संज्ञान लेते हुए अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने अब गोपाल शरण गर्ग को सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटा दिया है। 30 जनवरी को सम्मेलन के राष्ट्रीय कार्यालय में एक बैठक हुई थी। गर्ग को उनके पद से हटाने के बाद सीनियर उपप्रधान रमेश अग्रवाल को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, गोपाल शरण गर्ग ने इस बैठक को झूठी करार दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्हें किसी पद से हटाने के जो पदाधिकारी पत्र जारी कर रहे हैं, उनको मैंने प्रधान होने के नाते एक व दो फरवरी 2019 को खाटू श्याम में एक बैठक बुलाकर सीनियर वाइस प्रेसीडेंट रमेश अग्रवाल व वीरेंद्र कुमार अग्रवाल को ही उनके पदों से हटा दिया है। सम्मेलन के कार्यवाहक महासचिव वीरेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता सम्मेलन के नेशनल चेयरमैन सुरेंद्र गुप्ता ने की थी। जिसमेें उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों ने गहन विचार विमर्श करके गर्ग को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाने सहित कुल पांच प्रस्ताव पास किए थे। इस बैठक में सम्मेलन के कुल 102 पदाधिकारियों, कार्यकारिणी के सदस्यों एवं सम्मानित सदस्यों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें