फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रियों की मौजूदगी में कनीना नगर पालिका चेयरमैन 24 को करेंगे शपथ ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। नगर पालिका के चेयरमैन का शपथ ग्रहण समारोह 24 जनवरी को बाबा मोलडनाथ आश्रम में आयोजित होगा। समारोह को लेकर सियासी गतिविधियां बढ़ गई हैं। चेयरमैन सतीश जेलदार और वाइस चेयरमैन अशोक ठेकेदार के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह के आने की संभावना है।
इस दौरान प्रदेश के शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, जनस्वास्थ मंत्री डॉ. बनवारी लाल, महेंद्रगढ़ की जिला परिषद प्रमुख राजेश देवी, भाजपा जिला अध्यक्ष शिवकुमार मेहता, विधायक बिमला चौधरी, विधायक ओमप्रकाश एडीओ के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सतीश जेलदार और उनके सहयोगियों की ओर से समारोह के निमंत्रण दिए जा रहे हैं। 24 जनवरी को एसडीएम अभिषेक मीणा की ओर से चेयरमैन सतीश जेलदार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इस सभा को लेकर क्षेत्र का सियासी पारा चढ़ता जा रहा है।
जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह समारोह के बाद अशोक ठेकेदार और नपा के पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह लोढा के आवास पर जलपान ग्रहण करेंगे। प्रो. रामबिलास शर्मा लोकतंत्र सेनानी संघ के जिला अध्यक्ष हरिराम मित्तल के आवास पर चाय लेंगे। समारोह के लिए सतीश जेलदार, अशोक कुमार, अमरजीत सिंह, उमेश यादव, महेश बोहरा की ओर से गांवों में नुक्क्ड़ सभाएं आयोजित कर ग्रामीणों को निमंत्रण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कनीना चेयरमैन के शपथ ग्रहण को लेकर शायद पहली बार ऐसा समारोह आयोजित किया जा रहा है। चेयरमैन ने सोमवार को सराय बहादुर नगर गांव में ग्रामीणों को निमंत्रण दिया। जहां ग्रामीणों की ओर से उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर सरपंच प्रदीप उर्फ अड़िया, पूर्व सरपंच सूबे सिंह, सुलतान सिंह, अमर सिंह, चंदगीराम, किशनलाल, अनिल कुमार, बलबीर सिंह, पवन कुमार, देशराज, सुशील कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें