फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट धारकों ने प्लाट न मिलने से परेशान होकर अदालत जाने का लिया निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला में बदरवाल सिटी के प्लॉट धारकों की एक मीटिंग रंगराव यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें अनेक प्लॉट धारकों ने हिस्सा लिया। इस मीटिंग का सफल मंच संचालन नरेश चेयरमैन ने किया। बैठक में सोसायटी द्वारा प्लॉट की पोजिशन न बताने और रजिस्ट्री नहीं करवाने को लेकर सर्वसम्मति से अदालत में जाने का फैसला लिया।
नरेश चेयरमैन ने बताया कि 2006 में महेंद्रगढ़-नारनौल रोड पर गांव पायगा के नजदीक एक हाउसिंग सोसायटी का कार्य शुरू हुआ जिसका नाम बदरवाल सिटी रखा गया था। उसमें सोसायटी ने प्लाट आवंटन के लिए निकाले जिसमे उन्होंने जो भी शर्ते रखी थीं। उसी के अनुरूप लोगों ने अपनी जमापूंजी से इसमें प्लाट लेने के लिए आवेदन किया था। जिसमें से जिनको भी प्लॉट आवंटित हुए उन प्लॉट धारकों ने उनके निर्धारित नियम व समय अनुसार लगभग 90 प्रतिशत राशि जमा करवा दी। परंतु अभी तक सोसायटी ने उनको न तो प्लाट की पोजिशन बताई और न ही रजिस्ट्री करवाई। अब सोसायटी ईडी के नाम पर नियम और कानून के विपरीत दर से अनापशनाप राशि लूटने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि प्लॉट धारकों का एक शिष्ठमंडल राव रंगराव की अध्यक्षता में हरेरा व टाउन प्लानिंग विभाग के अधिकारियों से मिल चुका है। लेकिन वहां से भी कोई समाधान नहीं हुआ है। इसके बाद विचार-विमर्श कर मंगलवार की बैठक में निर्णय लिया गया कि अब केवल न्यायालय से ही समाधान हो सकता है। इसलिए सभी ने सर्वसम्मति से अदालत का दरवाजा खटखटाने का निर्णय लिया। जिसके लिए आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करवाकर जल्द अदालत में केस दायर करने की बात कही।
विज्ञापन

मंगलवार की बैठक में प्लॉट धारकों की आवाज को उठाने व उनकी सभी तरह की आवश्यक कार्यवाही कर चंडीगढ़ व गुरुग्राम स्थित उच्चाधिकारियों से मिलने वाले शिष्टमंडल के सदस्यों को संगठन द्वारा शाल उड़ाकर व फूलमालाओं से सम्मानित किया गया। मीटिंग के अध्यक्ष व संयोजक रंगराव यादव ने उपस्थित प्लाट धारकों को संगठित रहकर अपना हक लेने की बात कहते हुए मीटिंग में पहुंचने पर आभार प्रकट किया। साथ ही कहा कि बदरवाल सोसाइटी ने अपने प्लॉट धारकों से 90 प्रतिशत पूंजी लेने के बाद भी न ही तो किसी प्रकार का कोई एग्रीमेंट दिया, न ही उनको प्लॉट की पोजिशन दी है।
विज्ञापन

इस अवसर पर बसंत गोयल दादरीवाले, प्रो एनएन यादव, मास्टर सज्जन सिंह, विनय कुमार, शिव रतन मेहता, राजीव खुराना, राधेश्याम शर्मा, किरोड़ी जिंदल, मास्टर हरिसिंह यादव, बीर सिंह यादव, राजबीर यादव सहित अन्य प्लॉट धारक उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें