फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की सर्दी में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचने को मजबूर नौनिहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। कड़ाके की सर्दी से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन में तापमान में गिरावट आएगी। सुबह के समय हल्का कोहरा गिरने के आसार हैं। हवाएं चलने से सर्दी का असर बढे़गा। सर्दी के मौसम में छोटे बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पिछले 10 दिन से तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकार्ड किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह से कोहरे का प्रकोप भी शुरू होने वाला है। तापमान में सुधार की संभावना नहीं है। अगले तीन दिन में सर्दी बढ़ने की आशंका है। न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। कड़ाके की सर्दी में स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह के समय स्कूल पहुंचने के लिए सर्दी में ही घर से निकलना पड़ता है। खासतौर पर नर्सरी से लेकर पांचवीं कक्षा तक के बच्चों को अधिक दिक्कतें आ रही हैं। अभिभावक बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए गर्म कपड़े, जूते, टोपी, दस्ताने ,कोट पहना रहे हैं। इसके बावजूद छोटे बच्चे ठिठुरते हुए नजर आते हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 17 से 21 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार है। सुुबह और रात के समय कोहरा छाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


वर्जन
कार्यकारी जिला शिक्षा अधिकारी विजेंद्र श्योराण ने कहा कि एक जनवरी से 15 जनवरी तक स्कूलों अवकाश के कराने के निर्देश आए हुए हैं। मुख्यालय की ओर से अगर पहले अवकाश करने के निर्देश आएंगे तो उन्हें लागू कराएंगे।

तारीख न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
15 दिसंबर 4.5 डिग्री 19.5 डिग्री
16 दिसंबर 5.00 डिग्री 22.0 डिग्री
17 दिसंबर 4.2 डिग्री 21.9 डिग्री
18 दिसंबर 2.5 डिग्री 22.0 डिग्री
19 दिसंबर 2.2 डिग्री 22.0 डिग्री
20 दिसंबर 2.5 डिग्री 24 डिग्री
21 दिसंबर 2.6 डिग्री 22 डिग्री
22 दिसंबर 2.0 डिग्री 19.5डिग्री
23 दिसंबर 2.5 डिग्री 21.0 डिग्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें