फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवरेज की समस्या को लेकर लोगों ने लगाया मेहता चौक पर जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। शहर के मेहता चौक पर पिछले एक माह से सीवरेज ओवरफ्लो होने कारण गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों ने शनिवार सुबह आठ बजे चौक पर जाम लगा दिया और जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जाम की सूचना पाकर करीब तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचे जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने तुरंत पंपसेट लगाकर ओवरफ्लो सीवर को खाली करवाने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके बाद लोगों ने सुबह 11 बजे जाम खोला। जाम के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से सीवर ओवरफ्लो होने के कारण पानी सड़क पर बह रहा है। जिसके चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों के बाहर सीवर का पानी जमा होने से बीमारियों के फैलने का डर सता रहा था। जिसकी लोगों द्वारा पिछले एक माह से जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत की गई, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके कारण लोगों को शनिवार को मजबूरन जाम लगाना पड़ा।
विज्ञापन

मेहता चौक से सुभाष स्टेडियम की ओर जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर भी पिछले एक माह से सीवर ओवरफ्लो होने के कारण पानी चौक से 100 मीटर दूर हरीप्रसाद की धर्मशाला तक जमा हो गया है। विभाग ने भले ही पंपसेट से सीवर की सफाई करने का कार्य शुरू कर दिया गया हो, लेकिन अभी यह स्थायी समाधान नहीं है। पंपसेट की मदद से सीवर के पानी को चौक के पास बने नाले में ही बहाया जा रहा है।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी श्रीकिशन ने बताया कि शहर में सीवर की मेन लाइन में रुकावट आने के कारण ओवरफ्लो की समस्या उत्पन्न हुई थी। विभाग द्वारा प्रमुख लाइन की रुकावट को दूर करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें