फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री ने सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों से की वीडियो कांफ्रेसिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। विकास के आकांक्षी जिलों को सबके बराबर लाने के लिए केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावेडकर ने सोमवार को देश के सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की ओर से लघु सचिवालय में यह व्यवस्था की गई। इस मौके पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने राज्य में शिक्षा सुधार के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी।
देश के शिक्षा मंत्रियों की बैठक में मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेडकर ने कहा कि अगर राज्य सरकारें सभी स्कूलों में घरेलू बिजली कनेक्शन जारी करवाएं और स्कूलों को 24 घंटे बिजली मुहैया कराएं तो केंद्र सरकार इसका खर्च वहन करने को तैयार है। जावेडकर ने कहा कि सरकारी स्कूल को घरेलू कनेक्शन होने चाहिए। स्कूलों के जरिए सरकारें किसी भी प्रकार की कोई कमाई नहीं करती इसलिए यह व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई सरकार ऐसी व्यवस्था करती है तो उसका सारा बिल का खर्च केंद्र सरकार वहन करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने जानकारी दी कि राज्य में मेवात जिला व मोरनी हिल्स के क्षेत्र को विकास आकांक्षी जिलों की श्रेणी में रखा गया है। शर्मा ने बताया कि इनमें लड़कियों को स्कूल तक पहुंचने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए सरकार ने विशेष यातायात व्यवस्था शुरू करने की योजना बनाई है। इनके लिए विशेष बसें लगाकर स्कूलों तक पहुंचाया जाएगा। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक बेटी उच्चतर शिक्षा ग्रहण करे। इसके अलावा शिक्षा मंत्री ने बताया कि फिरोजपुर झिरका में लड़कियों का पढ़ाई के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए आवासीय विद्यालय खोला गया है। उन्होंने कहा कि इन दोनों क्षेत्रों के स्कूलों को बहुत जल्द ही अन्य स्कूलों के बराबर करने के लिए राज्य सरकार काम करेगी। इस मौके पर उपायुक्त डा. गरिमा मित्तल, एसडीएम जगदीश शर्मा व जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लावनिया के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें