फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई बीर सिंह एवं उनकी टीम को चोरी पकड़ने गठित टीम से हटाई ड्यृटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जेई बीर सिंह को बिजली चोरी पकड़ने की ड्यूटी से हटाया
विज्ञापन

प्रदीप शर्मा
महेंद्रगढ़। शहर की निजी शिक्षण संस्थान में छापेमारी मामले में जेई बीर सिंह को पुलिस फोर्स की मांगने पर उनको टीम से हटा दिया गया। एक्सईएन की ओर से 11 जून को इस आर्डर जारी कर दिए गए हैं। अब उनकी ड्यूटी मात्र फीडर चेक करने के लिए लगाई गई है। वहीं जेई द्वारा 5 जून को शिक्षण संस्था में की गई छापेमारी मामले में जेई बीर सिंह की शिकायत पर जांच बैठ गई है। यह जांच प्रबंधन हिसार की ओर से की जाएगी। विभाग के अधिकारी का कहना है कि जेई प्रतिदिन पुलिस फोर्स की मांग करते थे जो मुमकिन नहीं है। इनके इस जवाब पर सवाल उठता है कि जब से जेई को बिजली चोरी पकड़ने में ड्यूटी लगाई है उसी समय से फोर्स मांगते आ रहे हैं। किंतु शिक्षण संस्थान पर छापेमारी के बाद ही विभाग ने क्यों हटाया।
उल्लेखनीय है कि बिजली निगम की टीम ने 5 जून को एक निजी शिक्षण संस्थान पर छापेमारी की थी। टीम का नेतृत्व कर रहे जेई बीर सिंह ने संस्था का लोड अधिक होने के कारण एक्सईएन को सूचित किया। एक्सईएन ने एसडीओ सिटी को मौके पर भेज था। एसडीओ ने चेक कर चालान में लगभग 20 किलोवाट का लोड दिखा दिया। जबकि जेई अनुसार यह लोड 50 किलोवाट से अधिक बनता था। जेई ने इस पर ऑब्जेक्शन लगा दिया था। इससे दोनों अधिकारियों में आपस में विवाद हो गया था। इसके बाद एसडीओ ने जेई को आदेश की अवहेलना का नोटिस जारी कर दिया था । इसके बाद जेई बीर सिंह ने उच्च अधिकारियों को मेल पर शिकायत भेज दी थी।
विज्ञापन


जेई की टीम ने एक महीने में पकड़े 42 लाख की चोरी
बिजली निगम के एक्सईएन ने जिस जिम्मेदारी के साथ जेई बीर सिंह की ड्यूटी लगाई थी। वो अपनी जिम्मेवारी पर खरे उतरे थे। इस बात को एक्सईएन बुधराम पंवार ने भी माना है। निगम के रिकार्ड अनुसार विभाग की अन्य टीम ने जनवरी से अप्रैल तक चार महीने में 158 चोरियां पकड़ी और 36.53 लाख रुपये के चालान किए। वहीं 9 मई से स्पेशल टीम में शामिल जेई एवं उसकी टीम ने मात्र एक महीने में 91 चोरियां और 42.23 लाख रुपये के चालान किए हैं। एक्सईएन ने जेई द्वारा लगभग 30 लाख रुपये का चालान किए जाने की बात कही है। एक महीने में इतनी चोरी पकड़ने के बावजूद भी निगम के अधिकारियों ने जेई की स्पेशल टीम से ड्यूटी हटा दी।

शिकायत पर जांच शुरू
सब डिवीजन महेंद्रगढ़ के एक्सईएन बुधराम पंवार ने बताया कि इस मामले में जेई बीर सिंह की शिकायत पर जांच की जा रही है। यह जांच उच्च अधिकारियों की स्पेशल टीम द्वारा की जाएगी। मैनेजमेंट हिसार से इसके आदेश जारी हो गए हैं। उन्होंने बताया कि 11 जून को वो हिसार मीटिंग में गए थे। वहीं से उन्हें इसकी जानकारी लगी थी।
विज्ञापन


जेई प्रतिदिन अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस मांगते थे। प्रतिदिन पुलिस कर्मचारी नहीं आते हैं। इसके लिए हमने कई बार थाना प्रभारी को फोन भी किया है। वहीं दूुलोठ अहीर के सरंपच द्वारा जान से मारने की धमकी भी इनको मिल रही थी। इन दोनों चीजों को ध्यान में रखते हुए उनको दूसरी जगह ड्यूटी लगा दी गई है। सरपंच के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी हमने डीएसपी से आज बातचीत की है।
-बुधराम पंवार, एक्सईएन सब डिविजन महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें