बीएसएनएल के टुकड़े करना चाह रही सरकार : रमेश
नारनौल। ऑल यूनियन एवं एसोसिएशन आफ बीएसएनएल के अखिल भारतीय आह्वान पर मंगलवार को सहायक टावर कंपनी बनाने के सरकार के फैसले को वापस लेने के लिए कर्मचारियों ने बीएसएनएल कार्यालय के प्रांगण में बैठक की।
ज्वाइंट एक्शन कमेटी टेलीकाम रेवाड़ी के संयोजक रमेश चंद ने कहा कि बीएसएनएल के लगभग 70 हजार अलग टावर बनाने का फैसला कैबिनेट में लिया है। सरकार बीएसएनएल के टुकड़े कर निजी हाथों में सौंपना चाह रही है। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल एक सार्वजनिक व आम जनता की कंपनी हैं। इस दौरान ज्वाइंट एक्शन कमेटी टेलीकाम रेवाड़ी के ज्वाइंट सचिव नित्यानंद ने सभी कर्मचारी व अधिकारियों से 7-11 मई तक नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से आम जनता से बीएसएनएल को बचाने की मुहिम में शामिल होने की अपील की। बैठक में सुरेंद्र यादव, रवीश कुमार, राजेंद्र काठूवास, दलीप कुमार, रमेश चंद खटाना, सुमेर सिंह तथा सूबेसिंह यादव आदि कर्मचारी मौजूद थे।