अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। स्थानीय विधायक ओमप्रकाश यादव ने बुधवार को गांव नसीबपुर की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए पशु अस्पताल के नये भवन का शिलान्यास किया। यह लगभग 33 लाख रुपये की लागत से तैयार होगा।
विधायक ने मुख्यमंत्री के नारनौल आगमन पर अपने हलके में पशुओं की उचित देखभाल और बेहतर इलाज के लिए कुछ नए पशु अस्पताल की मांग राखी थी, ताकि गांव के पशु पालकों को समय-समय पर पशुओं की संबंधित बीमारियों और उनकी रोकथाम के लिए उचित परामर्श और दवाइयां मिल सके। मुख्यमंत्री ने मौके पर मंजूरी दे कर इस इलाके का मान रखा। यादव ने बताया की नसीबपुर, हुडिना, नीरपुर, मंडलाना, ढाणी बाठोठा में अस्पताल पास करवाए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता है। जिस दिन विधायक की शपथ ली उसी दिन से मेरा एक ही लक्ष्य है की मैं इलाके के लिए ज्यादा से ज्यादा विकास के काम करवा सकूं ताकि वर्षों से पिछड़े इलाके का कुछ भला हो सके। इसका फायदा ये युवा पीढ़ी उठाएगी और खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाएंगे। इस अवसर पर विधायक के साथ पंचायत राज से नरेश यादव, खजान सिंह, नसीब सिंह, छोटेलाल हुडिना मंडल अध्यक्ष, नसीबपुर गांव की सरपंच प्रमिला देवी, हरपाल, राजेश यादव, मुकेश सैनी, विजय, विक्रम सिंह, अजीत यादव, राजपाल, बिजेंद्र सिंह, मुकेश सौरभ, महेश, महिपाल यादव एवं अन्य लोग मौजूद थे।