फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमला साबित हुआ सरकार का रोजगार देने का नारा, हर वर्ग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जुमला साबित हुआ सरकार का रोजगार देने का नारा, हर वर्ग परेशान
विज्ञापन

नारनौल। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सुरेंद्र नंबरदार ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में प्रदेश सरकार ने गेस्ट टीचर, पात्र अध्यापक, कंप्यूटर अध्यापक व रोडवेज कर्मियों सहित विभिन्न विभागों से लगभग 56 हजार कच्चे-पक्के कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। जबकि तीन वर्षों में सिर्फ 8 हजार भर्तियां ही सरकारी विभागों में की हैं। रोजगार देने की बात करने वाली जुमला सरकार में लोगों के व्यापार काम धंधों को चौपट करने वाली नीतियों थोपी जा रही हैं। नारनौल शहर के वार्ड में 16 में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते सुरेंद्र नंबरदार लोगों को 21 जनवरी को आयोजित हरियाणा बचाओ संघर्ष रैली के लिए लोगों को निमंत्रण दिया।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि राज्य में जब से भाजपा सरकार बनी है कर्मचारी वर्ग पर अत्याचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को धर्म, जातिवाद के नाम पर बांटकर वोटों की राजनीति करने के सिवाय केन्द्र व प्रदेश सरकार ने पिछले साढ़े तीन वर्षों में कुछ नहीं किया है। नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र सिंह बिल्लू ने कहा कि भाजपा सरकार से अब लोगों का मोह भंग हो चुका है। लोगों को अब फिर से कांग्रेस की याद आने लगी है। इस मौके पर सोनू कौशिक, लवली राव व संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें