स्कूल में आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर रखें नजर : एसपी
नारनौल। शिक्षा विभाग और बल अधिकार संरक्षण आयोग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ‘सेफ स्कूल सेफ चाइल्ड’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। संजय शर्मा ने बताया कि दुनिया भर में बच्चे स्कूल और घरों में सबसे सुरक्षित माने जाते हैं, लेकिन भारत में ये जगहें भी बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं रह गई है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल उपस्थित रहे जबकि अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लावनिया ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सीटीएम सुनील कुमार मौजूद रहे। इस अवसर पर विशेष रूप से व्याख्यान देने के लिए हेड ऐकेडमिक काउंसिल इंस्ट्टिूशनल एक्सीलेंस फोरम आरती अहलुवालिया उपस्थित रही। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने कहा कि सभी विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे हों और उनका इंस्टालेशन सही ढंग से किया जाना चाहिए। सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को निर्देश दिए कि स्कूलों में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की पहचान होनी चाहिए और उसका रिकार्ड रखा जाना चाहिए। संचालकों को अपने स्टाफ के व्यवहार पर कड़ी नजर रखें। जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लावानिया ने कहा कि विभाग का उद्देश्य सरकारी और निजी हर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे को शारीरिक और मानसिक अनहोनी से बचाना है। इसके लिए स्कूल बसों में कैमरे, महिला परिचारिका अथवा कर्मचारी तैनात की गयी हैं।
इस मौके पर उप जिला शिक्षा अधिकारी कपिल पुनिया, जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार, संजय शर्मा, बीईओ सुनील यादव, बीईओ राजेन्द्र यादव, बीईईओ राजबाला यादव, बाल कल्याण अधिकारी सुषमा यादव, आईईएफ संस्थान से सचिव मानव मिश्र, प्रधानाचार्य आरपी कौशिक, प्राचार्य मान सिंह नूनिवाल, प्रधानाचार्य ओपी मोरवाल व टेकचंद यादव आदि मौजूद रहे।