फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब प्रतिभावान बच्चों के लिए बनेगा पांच करोड़ का सहायतार्थ कोष: रामबिलास शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों के लिए बनेगा पांच करोड़ का सहायतार्थ कोष : शर्मा
विज्ञापन

-रामबिलास शर्मा ने की घोषणा, गरीब प्रतिभावान बच्चों को होगा फायदा
-नारनौल व आसपास के बच्चों को पतंजलि की ओर से मिलेंगे हर वर्ष एक करोड़
फोटो नंबर दो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने जिले के गरीब प्रतिभावान छात्रों के लिए हर वर्ष 5 करोड़ रुपये का एक सहायतार्थ कोष बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही स्वामी रामदेव ने भी नारनौल के आसपास के ऐसे गरीब बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए पतंजलि की ओर से हर वर्ष 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। शिक्षा मंत्री शनिवार को गुरुकुल खानपुर में आयोजित वैदिक सत्संग समारोह में बोल रहे थे। इस समारोह में स्वामी रामदेव मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद थे।
शर्मा ने कहा कि जिले के किसी भी गरीब बच्चे की पढ़ाई में आर्थिक तंगी आड़े नहीं आएगी। जो प्रतिभावान गरीब छात्र उच्चतर शिक्षा लेना चाहता है या विदेश में पढ़ना चाहता है उसके लिए इस कोष से हर साल सहायता दी जाएगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्वामी रामदेव हमारी सभ्यता के प्रतीक हैं। उन्होंने भारतीय उद्योग जगत के लिए भी एक बड़ी लकीर खींची है। इस माटी में पले हुए ऐसे महान संत पर हमें गर्व है।
विज्ञापन

इस मौके पर स्वामी रामदेव ने कहा कि पतंजलि की ओर से नारनौल के आसपास के गरीब छात्रों के लिए हर वर्ष एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। प्रतिभावान छात्रों पर हर वर्ष एक करोड़ रुपये खर्च करेंगे। स्वामी रामदेव ने कहा कि इस क्षेत्र के निवासी केवल जमीन की पैदावार के सहारे आगे नहीं बढ़ सकते। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे आना होगा। उन्होंने आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को 18-18 घंटे काम करने के लिए प्रेरित करें। ईश्वर ने कर्मफल की व्यवस्था बनाई है। जो कर्म करेगा वो आगे जरूर बढ़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धर्म किताबों में ही नहीं लिखा होना चाहिए बल्कि यह हमारे जीवन का हिस्सा होना चाहिए। इसे अपने आचरण में ढालना चाहिए। इस मौके पर बाबा रामदेव ने गुरुकुल खानपुर में बिताए अपने बचपन के भी कुछ संस्मरण सुनाए। इस अवसर पर शरणानंद महाराज, राजस्थान के लोकायुक्त एसएस कोठारी, नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव, नांगल चौधरी के विधायक डा. अभय सिंह, यशदेव शास्त्री, आचार्य अभयदेव, अशोक, दयाराम यादव आदि रहे।

फोटो = समारोह में संबोधित करते स्वामी रामदेव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें