19 राज्यों की 60 प्रतिभाओं को किया सम्मानित
-डा. मनमुक्त मानव की 34 वी वर्षगांठ पर हुआ कार्यक्रम
फोटो नंबर सात व आठ
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हिमाचल प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी दिवंगत डॉ. मनुमुक्त मानव की 34वीं वर्षगांठ पर रविवार को सीएल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विशिष्ट प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नेपाल और भारत के 19 राज्यों की 60 प्रतिभाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उनके विशिष्ट योगदान के दृष्टिगत मनुमुक्त मानव मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता उड़ीसा के पूर्व डीजीपी दिगृपाल सिंह चौहान ने की, जबकि मुख्यातिथि सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह थे।
सम्मान समारोह में 2 विभूतियों को डाक्टर मनुमुक्त मानव शिखर सम्मान और 56 विशिष्ट प्रतिभाओं को डाक्टर मनुमुक्त मानव स्मृति सम्मान प्रदान किया गया। दो व्यक्तियों को मातादीन मूर्ति देवी स्मृति सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर पंचकूला के एसपी हामिद अख्तर व डॉ. डीपी वत्स पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल आरोहा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में मनु मुक्त के पिता व चीफ ट्रस्टी डा. रामनिवास मानव, स्वागत अध्यक्ष सीएल शिक्षण संस्थाओं के एमडी डा. अमित गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. लाल चंद्र गुप्त मंगल ने डा. मनुमुक्त मानव का परिचय प्रस्तुत किया। डॉ. रमाकांत शर्मा भिवानी, डा. ममता शर्मा और डाक्टर सीएस वर्मा ने उन्हें कविता के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। मंच संचालक प्रवक्ता पंकज गौड़ ने किया।
फोटो-नारनौल सीएल स्कूल में मनुमुक्त मानव मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाओं को सम्मानित करते सांसद।