फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता में राहुल ने पाया प्रथम स्थान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कनीना। जीआर इंटरनेशनल स्कूल कनीना के छात्र राहुल ने राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के संचालक विजयपाल यादव एवं प्रधानाचार्य वीना बख्शी ने इस सफलता का श्रेय छात्र राहुल, कोच दीपक सोनी तथा सन्नी भारद्वाज को दिया। उन्होंने बताया कि समर स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में राहुल ने अंडर-14 बैडमिंटन प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं अभिभावक को गौरवांवित किया है। विजेता छात्र के पिता सुरेंद्र ने भी सफलता का श्रेय राहुल की कड़ी मेहनत व विद्यालय के मार्गदर्शन को दिया। इस मौके पर प्रदीप कुमार, महेन्द्र बाबू, कृष्ण कुमार, राहुल शर्मा, प्रेमलता समस्त स्टाफ मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें