सूरज कॉलेज के विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। जिला स्तरीय साइंस क्विज प्रतियोगिता में सूरज कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सांइस एंड टेक्नॉलाजी विभाग, हरियाणा के तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों साहिल, हेमलता एवं सौरभ को कॉलेज में प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 21 टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें सूरज कॉलेज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम को सूरज कॉलेज के विद्यार्थियों व प्रबंधन ने बधाई दी। इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक संदीप प्रसाद ने विद्यार्थियों को आगे भी ऐसे ही प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी।