शिक्षकों को सर्विस बुक ऑनलाइन करने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को खंड स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में सभी स्कूलों के मुखियाओं को सर्विस बुक ऑनलाइन करने का प्रशिक्षण दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी राजबाला यादव ने सभी शिक्षकों की सर्विस बुक अतिशीघ्र ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की योजना के अनुसार जिन शिक्षकों की सर्विस बुक 20 सितंबर तक ऑनलाइन नहीं होगी उन्हें वेतन नहीं मिल सकेगा। एचआरएमएस योजना के तहत खंड के सभी स्कूलों के मुखिया को एमटी योगेश कुमार ने ऑनलाइन करने के तौर-तरीके बताए। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनिल बोहरा, धर्मपाल यादव, ज्ञानीराम धनौंदा, प्रवक्ता रमन शास्त्री, हिम्मत सिंह पोता, शेरसिंह खिच्ची बूचावास, अभय सिंह, योदवेंद्र भोजवास, शारदा देवी, नीना यादव, रतन लाल, सत्यवती आदि उपस्थित थे।