फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम विंडो में शिकायत कर अवैध कनेक्शनों को हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम विंडो में शिकायत कर अवैध कनेक्शन हटाने की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। मोहल्ला देवस्थान निवासी हरिराम पुत्र गुलाब सिंह ने सीएम विंडो में शिकायत देकर पानी मुख्य लाइन से अवैध नल कनेक्शन हटवाने की मांग की है। बुधवार को अवैध कनेक्शन हटाए भी गए, मगर शिकायतकर्ता ने इसे खानापूर्ति बताया है।
विज्ञापन

हरिराम ने सीएम विंडो में दी शिकायत में बताया कि मोहल्ला देवस्थान में पानी की मेन लाइन में अनेक अवैध नल चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि 17 जुलाई को एक शिकायत कार्यकारी अभियंता पब्लिक हेल्थ नारनौल से की थी। इस पर कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने पानी की मेन लाइन से अवैध कनेक्शन कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि मोहल्ला देवस्थान में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके चलते अनेक लोगों ने मेन लाइन में अवैध कनेक्शन कर लिए हैं। कुछ प्रभावशाली लोगों ने पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों की मिलीभगत से मोहल्ला बड़ का कुआं की तरफ से आ रही पानी की मेन लाइन में कनेक्शन कर लिए हैं। इनकी वजह से आम लोगों के घरों में पानी का प्रेशर बहुत कम आ रहा है। इससे आम लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें