फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुबंधित अनुदेशकों ने दूसरे दिन जताया काली पट्टी बांधकर रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुबंधित अनुदेशकों ने काली पट्टी बांधकर जताया रोष
विज्ञापन

नारनौल। आईटीआई के अनुबंधित अनुदेशकों ने सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर किया रोष व्यक्त किया।
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए दिनेश कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार की दमनकारी और शोषणकारी नीतियों से आज हर वर्ग में परेशान है। सभी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कार्यरत सभी विभागों के कच्चे कर्मचारियों में आईटीआई विभाग के अनुबंधित अनुदेशकों की जिस पारदर्शिता के साथ भर्ती की जाती है शायद ही किसी विभाग में होती हो। इंडिया को स्किल बनाने में इसी विभाग के कर्मचारियों का संपूर्ण दायित्व है। परंतु अब हरियाणा सरकार ने अनुदेशकों की नियमित भर्ती निकाल कर संपूर्ण अनुबंधित अनुदेशकों की नौकरी पर तलवार लटका दी है। जिसके कारण विभाग में कार्यरत लगभग 1300 अनुदेशकों का परिवार भूखे मरने के कगार पर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस मामले में हम मुख्यमंत्री हरियाणा से भी कई बार मिल चुके हैं लेकिन अभी तक कोई आश्वासन नहीं मिला। जिसके कारण मजबूरीवश हमें ये दिन देखने को मिल रहा है। रोष प्रदर्शन में दिनेश कुमार प्रधान लोकल बॉडी व प्रदीप शर्मा उप प्रधान राज्य कार्यकारिणी सहित आईटीआई रावलधी के सभी अनुबंधित अनुदेशक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें