फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मुक्ति यात्रा के स्वागत में जनसभा रेवाड़ी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के बैनर तले आगामी 31 अगस्त को रेवाड़ी के तुलाराम पार्क में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए संगठन के जिला सचिव कामरेड बलबीर सिंह व जिला प्रधान कामरेड अमर ने गांव-गांव जाकर लोगों से जनसंपर्क किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर सहित अनेक प्रदेशों में किसान मुक्ति यात्रा 31 अगस्त से 6 सितंबर तक चलेगी। यात्रा के स्वागत में रेवाड़ी के तुलाराम पार्क में दोपहर 12 बजे जनसभा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों व गलत कारगुजारी से खाद्य, बीज, दवाई, डीजल आदि खेती में इस्तेमाल चीजों के दाम बढ़ने से खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। लेकिन कृषि के लाभकारी दाम नहीं मिलते यहीं कारण है कि किसान सदा घाटे में रहता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा इलाज, घर-गृहस्थी की जरूरी चीजें सभी महंगी हो गई। श्री कामरेड ने कहा कि बड़े-बड़े कारखानेदारों, व्यापारियों, पूंजीपति घरानों के अरबों-खरबों के कर्ज सरकारी बैंकों ने माफ किए है। टैक्स में भारी छूट, सस्ता कर्ज व प्रोत्साहन पैकेज दिए है लेकिन किसान के हित में कोई लाभदायक योजना लागू नहीं की गई। इन सभी मुद्दों को लेकर किसान मुक्ति यात्रा निकाली जा रही है। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कामरेड सत्यवान के अलावा कनविनर सरदार वीएन सिंह, डॉ. दर्शन पाल, डॉ. सुनीलम, कामरेड इंद्रजीत सिंह, प्रेम सिंह गहलावत, संजय कुमार एडवोकेट आदि रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें