फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या के जन्म पर किया कुआं पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। मोहल्ला ढाणी में घीसा राम सैनी की नवजात पौत्री का कुआं पूजन और प्रीतिभोज समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन मंजू कौशिक ने कहा कि कन्या के निरंतर बढ़ते सम्मान से जिले में लिंगानुपात सुधर रहा है। मोहल्ला ढाणी में शालनी पत्नी मनीष कुमार ने 13 मई को एक कन्या को जन्म दिया तो सभी खुश हुए। दादी गीता और भगोती ने समाज की महिलाओं के साथ मंगल गीत गाए। दादा जगदीश प्रसाद, घीसाराम ने ऐलान किया कि पौत्री के जन्म पर कुआं पूजन किया जाएगा। घर के सदस्य भोम सिंह, गीता देवी, भगोती, कृष्ण कुमार, संतोष देवी, मनोज कुमार, सुमन देवी, नरेश कुमार, सुषमा, लीलाराम ने संदेश दिया कि लड़का-लड़की में भेदभाव नहीं करना चाहिए। इस मौके पर सोहन टैनी, बाल कृष्ण शर्मा ने नवजात कन्या को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें