फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हकेंविवि में धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के बीटेक विद्यार्थियों द्वारा बुधवार से जारी धरना विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ व अन्य पदाधिकारियों से बातचीत के बाद मंगलवार शाम को समाप्त हो गया। शाम 4 बजे विद्यार्थियों के 11 प्रतिनिधियों ने कुलपति से बातचीत की। बातचीत में विद्यार्थियों की हर समस्या पर चर्चा हुई। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ ने मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी, हैदराबाद के पूर्व कुलपति व यूजीसी के पूर्व सदस्य प्रो. मोहम्मद मियान की अध्यक्षता में सात सदस्यीय एक समिति का गठन किया है, जो विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनकर जल्द ही अपनी सिफारिशें विश्वविद्यालय को सौंपेगी। कुलपति ने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया है कि समिति की सिफारिशों और विश्वविद्यालय नियमों को ध्यान में रखते हुए उनकी सभी समस्याओं के संदर्भ में जल्द ही हर संभव राहत दी जाएगी। कुलपति व विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद विद्यार्थियों का प्रतिनिधि मंडल संतुष्ट हुआ और उन्होंने अपना धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें