फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडर्न स्कूल में हुईं खेल प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। भारत को हॉकी में विख्यात करने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस अवसर पर मंगलवार को मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें प्राइमरी विंग के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन प्राइमरी विंग के हेड भूपेंद्र सैनी की देख रेख में किया गया। प्रतियोगिता मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रदीप कुमार तंवर थे। कोच राकेश श्योपुुरा ने बताया कि 200 मीटर की रेस में योगेश ने प्रथम, शिवम ने द्वितीय और प्रियांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर रेस में हितेंद्र ने प्रथम, योगेश ने द्वितीय और केशव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की 100 मीटर के रेस में कशक ने प्रथम, वैशाली ने द्वितीय और गरिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नींबू रेस में संजना ने प्रथम, पायल ने द्वितीय और प्रियांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो में कल्पना चावला हाउस की टीम ने प्रथम और महाराणा प्रताप हाउस की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें