फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों की यात्रा के लिए अधिक से अधिक टिकट कटवाये सवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की अधिक से अधिक टिकट खरीदें यात्री
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। दैनिक यात्री संघ अटेली की बैठक मंगलवार को संघ के प्रधान महीपाल यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें एक सितंबर को चेतक एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव पर स्वागत करने पर चर्चा हुई। अटेली स्टेशन पर एक सितंबर से ट्रेन का ठहराव शुरू हो जाएगा। इस ट्रेन को महेंद्रगढ-भिवानी के सांसद चौ. धर्मवीर सिंह हरी झंडी दिखाऐंगे। इस मौके पर दैनिक यात्री संघ के संरक्षक राजपाल यादव, सचिव धर्मेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहेंगे। प्रधान महीपाल यादव ने कहा कि पैसेंजर गाड़ी का विस्तार किया गया है। चेतक एक्सप्रेस के ठहराव के बाद उसके लिए टिकट कटवानी बहुत जरूरी है, अन्यथा अस्थाई तौर पर चलने वाली ट्रेन बंद हो सकती है। प्रधान महीपाल यादव ने क्षेत्र के लोगों से टिकट कटवाने की अपील की। संरक्षक राजपाल ने बताया कि ट्रेनों का ठहराव अस्थाई है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को चाहिए कि इनकी टिकटों की संख्या बढ़ाएं। इसके बाद ही ठहराव स्थाई होगा। इस मौके पर धर्मेंद्र यादव, नरपत सिंह, सुनील कुमार, राजेश सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें