अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। न्यायालय महेंद्रगढ़ में नौ सितंबर को सुबह 9.30 बजे नेशनल लोक अदालत का आयोजन सीनियर डिवीजनल जज और उपमंडल विधिक सेवाएं समिति की चेयरपर्सन पूनम कंवर की अध्यक्षता में होगा। दो सितंबर को भी प्री- लोक अदालत आयोजित की जाएगी। जज पूनम कंवर ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण के तत्वावधान में नो सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में दोनो पक्षों की सहमति से सिविल, अपराधिक, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, मोटर वाहन दुर्घटना, बैंक ऋण, राजस्व, वैवाहिक आदि मामलों का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने विभिन्न मामलों से जुड़े अधिवक्ताओं और लोगों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मामलों को प्रस्तुत करवा कर द्विपक्षीय सहमति से मौके पर ही निपटाए जाने वाले मामलों का लाभ उठाएं।