अमर उजाला ब्यूरो
निजामपुर। गांव तलोट में भाद्रपद की तेरस के उपलक्ष्य में विश्वकर्मा के प्राचीन मंदिर में शनिवार को हवन यज्ञ के बाद मेले का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में भजन कीर्तन आदि भी किया गया।
यह मंदिर इस क्षेत्र का काफी पुराना मंदिर है। यहां 1978 से हर वर्ष भाद्र माह की तेरस को मेले का आयोजन किया जाता है। इस दिन जांगिड़ समाज के हस्त कलाकार अपने औजारों की पूजा करते हैं। गांव छिलरो, घाटाशेर, पवेरा, कारोली, मारोली, धानौता, बसीरपुर आदि गांवों के भक्तजन इस मेले के अवसर पर मन्नत मांगने आते हैं। मेले में झूले, बच्चों के खिलौनों की दुकानें, खाने पीने के सामान की दुकानें आदि लगी हुई थी। जिसका मेले में आने वाले भक्तों ने आनंद उठाया। इस अवसर पर सरपंच प्रमोद कुमार, भानीसहाय एडवोकेट, ओमप्रकाश पंच, श्रवण कुमार, लालचंद, अशोक, राजपाल, राजेंद्र, सुरेश, कमल व दयानंद आदि ने मेले की व्यवस्था व संचालन किया।