नारनौल। मोहल्ला नई सराय स्थित द सिटी स्कूल में शनिवार को बच्चों के लिए स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। जिसमें देवयानी अस्पताल से आए बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल भारद्वाज ने करीब 200 बच्चों की जांच की। वहीं उन्हें उचित दवाईयों के बारे में भी बताया।
स्कूल प्राचार्य संतोष यादव ने बताया कि हमें बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। इसी के मद्देनजर यह कैंप लगाया गया। स्कूल पहुंचे अभिभावकों को बच्चों की सही केयर करने के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि मुख्यत: हाथों के न धोने के कारण बच्चे ज्यादा बीमार पड़ जाते हैं। इसलिए अभिभावकों को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए कि वह बच्चों को हैंडवाश के बारे में प्रेरित करते रहें।