अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। भगवान परशुराम भवन में ब्राह्मण सभा द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इससे पहले नगर में 51 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। इस कथा में प्रेस क्लब के प्रधान विजय कौशिक मुख्य यजमान के रुप में उपस्थित रहे। कलश यात्रा परशुराम भवन से शुरू होकर कमला भवन, सब्जी मंडी, आजाद चौक होते हुए वापस परशुराम भवन पहुंची। बाद दोपहर वृंदावन से पधारे कथावाचक योगेश शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा में भक्तजनों को कथा का रसपान कराया। उन्होंने कहा कि सच्ची श्रद्धा से भागवत सुनने मात्र से ही मनुष्य की मुक्ति हो जाती है। वृंदावन से आए महाराज की मंडली ने भजनों की गंगा में सभी भक्तों की डुबकी लगवाई तथा छोटे छोटे बच्चों ने झांकी के माध्यम से भक्तजनों को संदेश दिया। महेंद्रगढ़ ब्राह्मण सभा के प्रधान राजेश दीवान ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट कटे हुए कहा कि भगवान की इस भक्ति रूपी गंगा में नगर की माताएं व पुरुष काफी संख्या में डुबकी लगा रही है।