सूचना अधिकार मंच ने लगाए रिफलेक्टर
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। सूचना अधिकार मंच नारनौल ने शनिवार को स्थानीय नांगल चौधरी-निजामपुर रोड बाईपास चौराहे पर रखे पुलिस बेरिकेड्स पर रिफलेक्टर लगाए। मंच के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग नांगल चौधरी-निजामपुर रोड बाईपास पर प्रतिदिन भारी संख्या में वाहन गुजरते है। रात में यहां से दुर्घटना की आशंका रहती है, क्योंकि चौराहे पर न तो हाई मास्क लाइट है और न ही यहां रखे अवरोधकों पर रिफलेक्टर लगे हैं। हितेंद्र बोहरा ने कहा की इसलिए सड़क पर चलने वाले नागरिकों की सुरक्षा का दायित्व हम सबका है। जितेंद्र भारद्वाज और नरोत्तम सोनी ने कहा को सड़कों पर बिखरा खून सभ्य समाज के लिए कलंक है। बैंक अधिकार राजेश शर्मा ने कहा कि मंच का रिफलेक्टर लगाने का यह प्रयास सराहनीय है। मंच के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा। इस कारण मंच ने समस्या के दृष्टिगत यहां मौजूद अवरोधकों पर रिफलेक्टर लगाने का काम किया। मंच ने नगर परिषद् और जिला प्रशासन से इन सभी चौराहों पर हाई मास्क लाइट और रेड लाइट की व्यवस्था करने की मांग की है।