फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा दो करोड़ से बनाया जाएगा साइंस ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
सवा दो करोड़ से बनाया जाएगा साइंस ब्लॉक
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में साइंस का अलग से ब्लॉक बनाया जाएगा। यह ब्लॉक महाविद्यालय की नई बिल्डिंग के पास बनाया जाएगा। उक्त ब्लॉक बनने से कॉलेज के करीब 1200 विद्यार्थियों को फायदा होगा। ब्लॉक बनाने के लिए नींव की खुदाई का कार्य शुरू हो गया है। सरकार ने इस भवन को बनाने का कार्य पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन को दिया है। कारपोरेशन ने टेंडर कर काम भी शुरू करवा दिया है। करीब सवा दो करोड़ रुपये से बनने वाली डबल स्टोरी बिल्डिंग भूकंपरोधी होगी। इस बिल्डिंग में चार लैब और दो कक्ष भी बनाए जाएंगे। अलग से ब्लॉक बनने के बाद साइंस संकाय के विद्यार्थियों को फायदा होगा।
हरियाणा गठन से पहले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बना हुआ है। पुरानी बिल्डिंग में साइंस ब्लॉक बनाया हुआ है। इसमें चारों लैब भी हैं किंतु ये लैब सिस्टम से नहीं बनी है। यहां के प्राचार्य ने सरकार से उक्त ब्लॉक बनाने की मांग रखी थी। इसके बाद सरकार ने सवा दो करोड़ रुपये की राशि उक्त भवन बनाने के लिए मंजूरी की। अब एक कंपनी करीब एक वर्ष में इस भवन को पूरा कर कॉलेज को सौंपेगा। कंपनी ने दो दिन पहले ही इसकी नींव खुदाई का कार्य शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन


ब्लाक में बनाई जाएंगी चार लैब
कॉलेज परिसर में बनाए जा रहे साइंस ब्लॉक में फिजिक्स, केमिस्ट्री, जुलोजी, बॉटनी विषयों की लैब बनाई जाएगी। चारों ही लैब आधुनिक तरीके से बनाई जाएंगी। लैब दो मंजिला भवन में बनाई जाएंगी। इसके अलावा दोनों फ्लोर पर टॉयलेट, पानी और स्टाफ रूम की सुविधा होगी। इसके अलावा दिव्यांग बच्चों के उतरने और चढ़ने के लिए रैंप भी बनाया जाएगा। साइंस ब्लॉक अलग से बनने के कारण मेडिकल और नॉन मेडिकल संकाय के करीब 1200 विद्यार्थियों को फायदा होगा। आधुनिक साइंस लैब बनने से साइंस विषय में स्नातकोत्तर कक्षा के रास्ते खुले जाएंगे। विश्वविद्यालय पीजी कक्षाओं की मंजूूरी लैब के आधार पर ही देती है। विश्वविद्यालय साइंस ब्लॉक का इंस्पेक्शन करने के बाद ही एमएससी कक्षाओं की मंजूरी देता है।
विज्ञापन


कोट
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अलग से सांइस ब्लॉक बनाया जा रहा हैं जिसमें चार आधुनिक लैब होंगी। जिससे 1200 विद्यार्थियों को फायदा होगा। ब्लॉक बनाने के लिए नींव की खुदाई काम शुरू हो चुका है। लगभग एक वर्ष में यह पूरा भवन बनकर तैयार हो जाएगा। - एलएन शर्मा, प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें