फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकुमार बने कुम्हार सभा के संरक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकुमार बने कुम्हार सभा के संरक्षक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। कुम्हार (प्रजापति) सभा की एक बैठक रविवार नेताजी सुभाषचंद्र बोस पार्क में प्रधान किशनलाल लुहानीवाल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सेवानिवृत्त अध्यापक रामकुमार को सभा का संरक्षक और सुमेरसिंह को संगठन सचिव बनाया गया। बैठक में पिछले वर्ष की तरह ही इस साल भी प्रतिभा सम्मान समारोह मनाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर सभा के प्रधान ने कहा कि धर्मशाला/छात्रावास की जमीन की पूरी प्रक्रिया करने बाद भी फाइल नगर परिषद में करीब 18 माह से अटकी है। समाज के लोग कई बार विधायक ओमप्रकाश यादव, नगर परिषद चेयरपर्सन भारती सैनी और अन्य अधिकारियों से मिले चुके हैं। इसके बाद भी फाइल अटकी हुई है। इस बैठक में उपप्रधान प्रहलादसिंह, कोषाध्यक्ष जोगिंद्रसिंह, सचिव इंद्रजीतसिंह, संरक्षक रामकुमार मास्टर, प्रधान सुरेंद्र सिंह एडवोकेट नांगल चौधरी, उपप्रधान पप्पूराम नांगल चौधरी, संगठन मंत्री नित्यानंद नांगल चौधरी, सचिव इंद्रजीत सिंह, संगठन सचिव सुमेरसिंह, राजेंद्र, यादराम, राकेश, रामनिवास व बाबूलाल आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें