फोटो संख्या:61 गोमला में टीबी जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। विज्ञप्ति
- फोटो : सड़क हादसे में दम तोड़ने वाले मिहींपुरवा निवासी राजीव गोयल का गमगीन परिवार।
कनीना। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत गोमला गांव की सविता वाली आंगनबाड़ी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. आशुतोष के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने 119 ग्रामीणों की टीबी स्क्रीनिंग की।
जांच के दौरान 15 लोगों के बलगम के नमूने जांच के लिए भेजे गए। टीम में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सचिन, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक पवन यादव, एएनएम पुष्पा, आशा कार्यकर्ता अन्नू बाई, सुनीता और सविता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहीं।
पर्यवेक्षक पवन यादव, युद्धवीर ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव के उपाय और समय पर इलाज की जानकारी दी। सीएचओ सचिन ने बताया कि खांसी 2 सप्ताह से अधिक, वजन घटे या बुखार बना रहे तो तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करवाएं। समय पर इलाज से टीबी पूरी तरह ठीक हो जाती है।