फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली में 6.56 करोड़ से होगा 11.46 किमी रास्तों का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। खंड अटेली की विभिन्न ग्राम पंचायतों के अंतर्गत दस रास्तों को पक्का करवाने में सरकार की ओर से 6.56 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह राशि 11.46 किलोमीटर की लंबाई के रास्तों को पक्का करने हेतु राशि स्वीकृत हो चुकी है। स्थानीय विधायक सीताराम यादव ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से अटेली विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र के विकास हेतु कार्य योजना तैयार की जा रही है, जिसके अंतर्गत खंड अटेली के गांव बोचड़िया से परतापुर, बोचड़िया से सुजापुर, गनियार से अटेली, चंदपुरा से परतापुर, खेड़ी से कांटी, खेड़ी से ढिकवार तथा खेड़ी से माजरी, बेगपुर से चूहड़ सिंह की ढाणी, बिहाली से कायसा तथा बिहाली से पृथ्वीपुरा के प्रस्तावित दस रास्तों को पक्का करवाने हेतु सरकार द्वारा 600.56 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। विधायक ने बताया कि इन रास्तों के निर्माण से स्थानीय लोगों की आवाजाही सरल बनेगी। प्रस्तावित रास्तों को पक्का करवाने के कार्य को शीघ्र ही अमलीजामा पहनाया जाएगा। बताया जाता है कि यह सभी रास्ते 4 करम यानी 22 फीट चौड़े हैं, जिनकी पैमाइश इलेक्ट्रॉनिक मशीन से कराने के बाद इंटर लॉकिंग से बनाए जाएंगे। इन रास्तों पर स्थापित खेतों में किसान परिवार सहित रहते हैं, जिनको आवागमन करने में बड़ी मुश्किल होती है। बरसात के समय में पानी का जमावड़ा होने के कारण दलदल बनती है। इन रास्तों का पक्का होने के बाद नागरिकों को आने जाने में राहत मिलेगी।
विज्ञापन






प्रस्तावित रास्तों की दूरी और राशि



-बेगपुर से चूहड़ की ढाणी का 1.15 किलोमीटर की दूरी 59.74 लाख से बनेगी सड़क
-बौचड़िया से परतापुर की .71 किलोमीटर सड़क मार्ग 37.13 लाख से बनेगा

-बौचड़िया से सुरजापुर में 1.38 किलोमीटर 71.69 लाख से बनेगी सड़क

-गणियार से अटेली 1.54 किलोमीटर सड़क मार्ग 79.49 लाख बनेगी

-चंदपुरा से परतापुर में 1.47 किलोमीटर सड़क मार्ग 75.82 लाख में बनेगा

-खेड़ी से ढीखवाड़ में .87 किलोमीटर सड़क मार्ग 48.68 लाख में बनेगा

-खेड़ी से माजरी .09 किलोमीटर सड़क मार्ग 50.55 लाख बनेगा

-खेड़ी से कांटी 44 किलोमीटर सड़क मार्ग 24.58 लाख में बनेगा

-बिहाली से कायसा 1.92 किलोमीटर सड़क मार्ग 97.77 लाख में बनेगा

-बिहाली से पृथ्वीपुरा 1.08 किलोमीटर सड़क मार्ग 55.11 लाख में बनेगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें