फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 1.13 करोड़ से जलभराव की समस्या से मिलेगी निजात

Mon, 29 Jul 2024 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

स्थानीय लघु सचिवालय के पीछे गांव नूनी शेखपुरा की ओर जाने वाले मार्ग पर जलभराव की समस्या अब नहीं रहेगी। इसके लिए नगर परिषद की तरफ से 1.13 करोड़ की लागत से नाला का निर्माण करवाया जाएगा। इसका टेंडर भी लगा दिया है। ऐसे में स्थानीय लोगों को जल्द ही राहत मिलने के आसार है।
25 जुलाई को जलभराव की समस्या होने पर स्थानीय लोगों ने नगर परिषद के मुख्य द्वार पर धरना दिया था। इस दौरान लोगों ने किसी भी वाहन को अंदर नहीं जाने दिया था। ऐसे में आमजन को जल्द ही राहत मिलेगी। इसके अलावा नगर परिषद की तरफ से 19.44 लाख रुपये में वाॅल पेंटिंग व स्लोगन के लिए भी टेंडर लगाया है। ऐसे में शहरवासियों को आने वाले दिनों में शहर बदला दिखाई देगा। वहीं नारनौल में रानी सती मंदिर के पास पार्क का निर्माण भी किया जाएगा। इस पर 60.94 लाख खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारनौल क्षेत्र में इन कार्याें के लिए भी लगाए टेंडर

-कोरियावास में आंबेडकर भवन बनेगा 18.87 लाख में।
-बापड़ोली में गंदे पानी के लिए नदी तक पाइप लाइन 15.92 लाख में डाली जाएगी।
-थाना गांव में श्मशान घाट की दीवार व टीन शैड के लिए 10.37 लाख का लगाया टेंडर।
-मकसुसपुर में श्मशान घाट की दीवार व अन्य कार्य के लिए 10.26 लाख का टेंडर लगाया।
-मंडलाना में 40.61 लाख की लागत से बनेगी व्यायामशाला।


लघु सचिवालय के पीछे गांव नूनी शेखपुरा की ओर जाने वाले मार्ग के लिए 1.13 करोड़ में नाले का निर्माण किया जाएगा। जिसका टेंडर भी लगा दिया है। इसके अलावा वॉल पेंटिंग व स्लोगन के लिए भी 19.44 लाख का टेंडर लगाया है। -दीपक गोयल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें