फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर संतोष यादव बोली मैं लोकसभा की टिकट वाली दौड़ में शामिल नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने कहा कि मैं लोकसभा चुनाव की दौड़ में नहीं हूं। अटेली हलका ही मेरी प्राथमिकता है। अटेली हलका पिछले करीब साढ़े चार सालों विकास कार्यों को लेकर मजबूत हुआ है। प्रत्येक गांव में करोड़ों की लागत से विकास कार्य हुए हैं। सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर गांवों का विकास शहरों की तर्ज पर कराया है।
अटेली विधायक संतोष यादव शनिवार को गांव खेड़ी में आयोजित सामाजिक समारोह में लोगों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि वे लोकसभा चुनाव की दौड़ में शामिल नहीं हैं। अटेली हलका उनकी कर्मभूमि है। यहां पर पिछले समय से कई बड़े प्रोजेक्ट स्थापित कराए गए हैं। इसलिए अटेली विधान सभा चुनाव क्षेत्र ही उनका लक्ष्य रहेगा। अटेली में जिस प्रकार से कार्य किए हैं उनके मुताबिक कांग्रेस सरकार में इतने कार्य नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्हाणी में तैयार हो रहे महिला महाविद्यालय का कार्य अंतिम चरण में है। यह चालू होने पर छात्राओं को घर द्वार के नजदीक उच्च शिक्षा ग्रहण करने में आसानी होगी। उपमंडल स्तरीय अस्पताल चालू होने पर क्षेत्र की एक लाख की आबादी को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। इस मौके पर सरपंच सूबे सिंह, राजकुमार यादव, श्रीराम शर्मा, अनिल यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता हाजिर थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें