फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की बर्बरता अब बर्दाश्त नहीं, आतंकवादियों का खात्मा जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान की बर्बरता बर्दाश्त नहीं, आतंकवादियों का खात्मा जरूरी
विज्ञापन

-रोटरी क्लब और अमर उजाला फाउंडेशन ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकवादी हमले को लेकर अमर उजाला फाउंडेशन व रोटरी क्लब की ओर से शनिवार की शाम शांति कैंडल मार्च निकाला गया। जिसमें क्लब के अलावा अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। शाम को रोटरी क्लब के अलावा शहर के वरिष्ठ लोग महाबीर चौक पर इकट्ठा हुए। इसके बाद लोग कैंडल जलाकर मार्च करते हुए सैनिक रेस्ट हाउस स्थित शहीदी स्मारक स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। क्लब के प्रधान हितेंद्र मित्तल ने हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। सचिव विजय जिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री को ठोस कदम उठाकर पाकिस्तान एवं फिदायीन हमले को नेस्तनाबूद कर सबक सिखाना चाहिए। लोगों ने कहा कि आतंकवादियों के कायराना हमले से पूरा देश गुस्से में है। विवेक अग्रवाल ने कहा कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की कुर्बानी व्यर्थ नही जानी चाहिए। हमारी सेना इस आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दे ताकि आतंकवादी संगठनों को पता चल जाए की भारत देश किसी भी तरह कमजोर नही हैं। इस अवसर पर प्रवीण, विकास बंसल, सुनील गौड़, हितेश वर्मा, जितेंद्र शर्मा, नरेश गोगिया, सचिन फौजदार, संदीप शुक्ला, राजकुमार एडवोकेट, राजकुमार चौधरी, गजराज, विकास शर्मा, तरूण सोनी व राजेंद्र चेतीवाल आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
---
आतंक का जन्मदाता पाकिस्तान है। आतंकवाद के चलते देश के अनेक जवान शहीद हो चुके है। आतंकवाद देश के लिए गंभीर समस्या बनी हुई है। अब समय आ गया है कि भारत देश को प्रेम प्यार की भाषा छोड़कर बंदूक की भाषा से पाकिस्तान को अब समझाना चाहिए, नही तो उसकी ये नापाक हरकत बढ़ती ही जाएगी।
विज्ञापन

----- जेपी यादव, डीन आरपीएस स्कूल
---
पाकिस्तान को सीधा युद्ध करने की हिम्मत नहीं है। आतंकवाद के माध्यम से पाकिस्तान ओछी हरकत कर रहा है। वह आतंकवाद से भारत देश में दहशत फैलाता है। भारत को चाहिए कि वे पाकिस्तान की इस हरकत का बदला ले।
राज कुमार चौधरी वकील--
---------
सरकार को अब पाकिस्तान से आर-पार की लड़ाई कर आतंक को जड़ से समाप्त करे। यह पाकिस्तान की भारत को खुली चुनौती है। इस हमले से फिर एक बार यह सिद्ध हो गया है कि पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है। इसको मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।
--नरेश गोगिया-
------------
कश्मीर में सीआरपीएफ के जवानों पर हमला आतंकियों का कायराना हमला है। इसमें शहीद हुए जवानों के एक-एक कतरे के खून का बदला लेना कर्तव्य है। मोदी को सेना को छूट देनी चाहिए। अब बदला लेने का समय आ गया है।
हितेंद्र मित्तल--
-----------
आतंकी हमले की निंदा शब्दों में नहीं की जा सकती। यह कायरना हमला है। मेरी गहरी संवेदना हमारे सैनिकों के परिवारों के साथ है, जिन्होंने अपनी अनमोल जान गंवाई है। अब पाकिस्तान को कड़ा जबाव देेना चाहिए।
राजेंद्र दलजीत चेतीवाल--
------
पाकिस्तान शुरू से ही पीछे से वार करता आया है। अब हमें आर या पार की लड़ाई लड़नी चाहिए। हमें सामने से इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। पुलवामा के स्कूल में हुए विस्फोट को गंभीरता से लिया जाता तो इस तरह के हादसे को टाला जा सकता था।
--हितेंद्र शर्मा,चेयरमैन हरियाणा सी.से.स्कूल
--------
पाकिस्तान हमेशा ओछी हरकतें करता आया है। इस घटना से पूरे देश को एक धक्का लगा है। यह हमारे देश के लिए बहुत बड़ा घाव है, जिसे भरने में भी समय लगेगा। दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाए। देश को अपनी सुरक्षा नीति में बदलाव करना चाहिए।
डॉ-गजराज
---------
भारत सरकार को अब जुबानी जंग छोड़कर आतंकियों को सबक सिखाना चाहिए। पाकिस्तान को ईंट का जवाब पत्थर से देना चाहिए। पूरा देश इस घटना की निंदा कर रहा है। सरकार को अब बदला लेना चाहिए। तभी देश वासियों को गुस्सा शांत होगा।
- रवींद्र चौधरी
---------
सुरक्षा को लेकर हमारी पुलिस गंभीर नहीं है। हाईवे पर सीआरपीएफ पर हुए आत्मघाती हमले हमारी स्टेट पुलिस और इंटेलिजेंस सर्विस पर सवाल उठते हैं। सुुरक्षा प्रणाली में चूक हुई है। आतंकियों को पनाह देने वाले स्थानीय लोगों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

-विवेक अग्रवाल--
--------------
जम्मू कश्मीर में आतंकवाद पराकाष्ठा की हद हो चुकी है। इस पर रोक लगाने के लिए भारत सरकार को कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लानी चाहिए और आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। किसी भी प्रकार की दया दिखाने की बजाए उन्हें जड़मूल से खत्म कर देना चाहिए।
--राज कुमार चौधरी
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें