फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैदपुर में स्वाइन फ्लू के तीन मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी अटेली। अटेली क्षेत्र के गांव सैदपुर में तीन स्वाइन फ्लू के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग को खबर मिलते ही सीएससी प्रभारी विजय यादव अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचकर घर-घर जाकर ग्रामीणों को जागरूक किया। मरीज एक ही परिवार में पति-पत्नी व पिता है।
डॉ. विजय यादव ने बताया कि सैदपुर निवासी मरीज जयपुर में रहता है। संभावना है कि स्वाइन फ्लू के रोगाणु मरीज के साथ जयपुर से आये। जिससे सैदपुर निवासी एक ही परिवार के तीन सदस्य इस बीमारी की चपेट में आ गये। इनमें पिता-पुत्र का उपचार जयपुर में चल रहा है, जबकि महिला का उपचार नागरिक अस्पताल में किया जा रहा है। जागरूकता टीम में स्वास्थ्य कर्मी प्रकाश देवी, सुरेश कुमार, प्रवीण कुमार, भूपसिंह, अनिता, गुलशन व जयसिंह आदि ने ग्रामीणों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू के लक्षणों के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. विजय यादव ने बताया कि इस बीमारी में रोगी को बुखार, खांसी, गले में दर्द, दस्त, उल्टी व सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। स्वाइन फ्लू किसी रोगी व्यक्ति के छींकने व खांसने के कारण हवा में रोगाणु फैलने से होता है। इसके बचाव के लिए हमें रोगी के नजदीक नहीं रहना चाहिए। छींकते व खांसते समय मुंह पर कपड़ा रखना चाहिए तथा हाथों को बार बार साबुन से धोना चाहिए। इसके अतिरिक्त भीड़-भाड़ वाले स्थानों से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें