फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालन में रोजगार के लिए लुवास कराएगी शार्ट टर्म कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। पशुपालन के क्षेत्र में युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए लाला लाजपत राय वेटरनरी यूनिवर्सिटी पशुपालन से जुड़े शार्ट टर्म कोर्सेज कराएगी। यूनिवर्सिटी ने केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाली एग्रीकल्चर स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया से इस बारे में अनुमति मांगी है।
शार्ट टर्म के यह कोर्स एग्रीकल्चर स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया के तैयार किए गए डिजाइन पाठ्यक्रम के अनुसार कराए जाएंगे। यूनिवर्सिटी ने पहले चरण में प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए 25 सीट तय की हैं। बाद में इन सीट की संख्या को बढ़ाया जा सकता है। इन कोर्स को यूनिवर्सिटी में निशुल्क या बेहद कम फीस पर कराया जाएगा। यूनिवर्सिटी फिलहाल इन कोर्सेज की शैक्षणिक योग्यता तय करने पर काम कर रही है। योग्यता कम से कम दसवीं रखी जाएगी। कुछ कोर्स में शैक्षणिक योग्यता 12वीं रखने पर विमर्श किया जा रहा है। एग्रीकल्चर स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से अनुमति मिलने के बाद नए वित्त वर्ष में यह कोर्स शुरू किए जा सकते हैं। शार्ट टर्म कोर्स यूनिवर्सिटी कैंपस में कराए जाएंगे। लुवास के प्रदेश भर में स्थापित हरियाणा पशु चिकित्सा केंद्रों के जरिए भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। जिन कोर्स में बड़ी लैब की जरूरत नहीं होगी, उन कोर्स को दूसरे चरण में यूनिवर्सिटी के हरियाणा पशु चिकित्सा केंद्रों पर भी शुरू किया जाएगा। फिलहाल हरियाणा में दो पशु चिकित्सा केंद्र हैं। जिसमें एक केंद्र महेंद्रगढ़ तथा दूसरा केंद्र जींद के उचानी में चलाया जा रहा है। जल्द ही सिरसा, हिसार के नारनौंद और कैथल के क्योड़क में भी केंद्र खोले जाने प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन


यह पाठ्यक्रम होंगे
- मिल्क प्रोसेसिंग ट्रेनिंग
- एनीमल हेल्थ
- कृत्रिम गर्भाधान
- वेटनरी क्लीनिकल असिस्टेंट
- फील्ड असिस्टेंट
- मिल्क प्रोसेसिंग
- स्मॉल स्केल पोल्ट्री
- मीट प्रोसेसिंग ट्रेनिंग

वर्जन
वर्तमान समय में कृषि के क्षेत्र में आय दोगुना आय करने के लिए पशुपालन बेहद महत्वपूर्ण है। यूनिवर्सिटी की ओर से अभी सात दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम कराए जा रहे हैं। जल्द ही शार्ट टर्म कोर्सेज भी शुरू होंगे। इसके लिए यूनिवर्सिटी काम कर रही है।
विज्ञापन

- डॉ. देवेंद्र यादव, पशु वैज्ञानिक, हरियाणा पशु चिकित्सा केंद्र, महेंद्रगढ़।

वर्जन
यूनिवर्सिटी ने कुछ कोर्स तैयार किए हैं। इसके लिए हमने अनुमति मांगी है। पाठ्यक्रम के लिए 100 से 250 घंटे होंगे। इसके बाद टेस्ट लिया जाएगा। टेस्ट में पास होने वालों को सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे।
- डॉ. आरएस श्योकंद, विस्तार शिक्षा निदेशक, लुवास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें