फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। बार एसोसिएशन सदस्यों ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, मुख्य मार्केट और सभी मुख्य चौराहों पर जो अतिक्रमण हटवाने, जाम से मुक्ति दिलवाने हेतू मुख्यमंत्री मंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम विनेश कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शहर में पिछले काफी महीनों से शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। शहर की सफाई नहीं होने की वजह से शहर के मोहल्लों, गलियों और चौराहों पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। आवारा पशुु उन ढेरों पर खड़े होकर मुंह मारते रहते हैं। नालियां और सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ी हुई है। जगह-जगह पर सीवरेज ओवरफ्लो हो रहे हैं। नगरपालिका के अधिकारियों, चुने गए पार्षदों और प्रशासन की उदासीनता के कारण अस्थाई अतिक्रमण से आवागमन में बाधा पहुंच रही है। बाजार में हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। लघु सचिवालय में भी गंदगी फैली है। एक सप्ताह के अंदर-अंदर ठीक नहीं किया गया तो बौद्धिक वर्ग और बार एसोसिएशन जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान बंशी लाल यादव, इंद्रपाल बोहरा, महेंद्र सिंह भूषण, आनंद यादव, रेखा यादव सहित अनेक गणमान्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें