अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। सामाजिक संस्था सरताज जनसेवा ग्रुप के कुलदीप यादव ने मारुति उद्योग महेंद्रगढ़ में स्थापित करवाने के लिये चलाई हुई मुहिम के तहत गांव खेड़ी और कांटी व अटेली में जाकर युवाओं और बुजर्गों का समर्थन लिया। कुलदीप यादव ने गांव के युवा साथियों और बुजुर्गों से मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र हस्ताक्षर करवाए।
कुलदीप यादव ने कहा कि हम सब मिलकर मारुति प्लांट को महेंद्रगढ़ में लाने के लिये हरसंभव प्रयास करेंगे। इस अवसर परमोनी यादव, खेड़ी सरपंच नरेंद्र सिंह, जिला पार्षद अश्वनी कुमार, पंचायत समिति मेंबर महेंद्र सिंह, कांटी सरपंच देवी सिंह, हेमराज, सुनील, विकास यादव, विक्रम सिंह चौहान, हरलाल सिंह, राजेंद्र, हेमराज, निखिल शर्मा, सुरेंद्र सिंह, खजान सिंह, रोहतास सिंह, उदय सिंह, धर्मवीर यादव, घनश्याम यादव, देवेंद्र, विनोद, देव नारायण, मदन सिंह, संजय सिंह, नितिन, अजीत समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।